फेक एवं आपत्तिजनक एआई जनरेटेड वीडियो पर FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग 

Share this

 

० कांग्रेस ने एस‌एसपी से मुलाकात कर जताया विरोध

दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, भिलाई नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के संयुक्त नेतृव में कांग्रेसजनों ने पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से मुलाकात कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे फेक एवं आपत्तिजनक एआई जनरेटेड वीडियो को लेकर कड़ा विरोध दर्ज करते हुए पुलिस प्रशासन से तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि इंस्टाग्राम पर कांग्रेस पोल खोल एवं रैंडम छत्तीसगढ़ आईडी के माध्यम से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से भ्रामक, असत्य एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की जा रही है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने इसे न केवल व्यक्तिगत चरित्र हनन का प्रयास बताया, बल्कि समाज में वैमनस्य फैलाने और राजनीतिक वातावरण को विषाक्त करने की साजिश करार दिया है। इस प्रकार की हरकतों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।

कांग्रेस द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में संबंधित इंस्टाग्राम आईडी संचालकों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने, दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई करने, आपत्तिजनक वीडियो को तत्काल हटाकर संबंधित आईडी को स्थायी रूप से प्रतिबंधित करने तथा भविष्य में इस प्रकार के फेक एवं एआई जनरेटेड दुष्प्रचार पर रोक लगाने हेतु ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है साथ ही चेतावनी दी है कि यदि इस गंभीर मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी कार्यकर्ता जनआंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। श्री ठाकुर ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुवे कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और प्रदेश के गृहमंत्री बंगाल चुनाव प्रचार में व्यस्त है। इधर एसपी दुर्ग विजय अग्रवाल ने 2 दिवस के अंदर कार्यवाही का आश्वासन के बाद कांग्रेसी शांत हुए। वही कांग्रेस की ओर से कहा गया कि 2 दिन के भीतर कार्यवाही नही हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

READ MORE  ऑनलाइन FIR, IPC की जगह BNS… आज से लागू नए आपराधिक कानूनों की 10 बड़ी बातें

इस दौरान, पूर्व विधायक अरुण वोरा, धर्मेंद्र यादव, नीरज पॉल, आरएन वर्मा, कृष्णा चंद्राकर, संजय कोहले, राजेश साहू, सीजू एंथोनी, कैलाश नाहटा, देवेंद्र देशमुख, संतोष बाफना, अब्दुल गनी, ओमप्रकाश जोशी, राहुल शर्मा, देव सिन्हा, विमल यादव, बृजमोहन तिवारी, द्वारिका साहू, सुरता सिंह गढ़े, पालेश्वर ठाकुर, लोचन यादव, मोहित वालदे, जय प्रकाश साहू, अभिषेक जांगड़े, सुमित नारंग, शिशिरकांत कसार, सुनीत घोष, हेमंत साहू, महेश्वरी, शिखा राय सिंह, राज पॉल, लेखराज पॉल, सुधांशु साहू, मनीष बघेल, पोषण साहू, कमलेश नगारची, शत्रु यादव, रितेश बंजारे, प्रमोद यादव, संदीप कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Share this