राजीव युवा मितान क्लब ने किया आयोजन, बच्चों ने जमकर काटी डोर | Organized by Rajiv Yuva Mitan Club, the children fiercely cut the rope

Share this

भिलाई36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पतंग बाजी करने पहुंचे बच्चे - Dainik Bhaskar

पतंग बाजी करने पहुंचे बच्चे

मकर सक्रांति के अवसर पर शनिवार को बैकुंठधाम मैदान वार्ड 32 कैंप 2 में पतंग उत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन भिलाई नगर निगम व राजीव युवा मिता क्लब के सहयोग से किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चों के साथ पहुंचे और पतंगबाजी का लत्फ उठाया। नगर निगम के पीआरओ प्रवीण सार्वा ने बताया कि राजीव युवा मितान खेल महोत्सव के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैकुंठधाम मंदिर के बगल से स्थित बड़े मैदान में यह आयोजन सुबह 11 बजे से आयोजित किया गया था, जो कि कई घंटे चला। इस आयोजन के दौरान 70 से अधिक पतंगबाज पहुंचे थे तो वहीं बड़ी संख्या में छोटे बच्चे भी पतंगबाजी करने पहुंचे थे। आयोजन के दौरान शर्त ये रखी गई थी कि मैदान में जो दो पतंग सबसे देर तक आसमान में उड़ेंगी उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। सभी पतंगबाजों ने एक साथ अपनी-अपनी पतंग को उड़ाया। इस दौरान बड़ी संख्या में पतंग कटती दिखी। तो सबसे देर तक पतंग उड़ाने के पुरस्कार कैंप के लड़कों ने ही पाया। मेयर नीरज पाल ने इन बच्चों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।

पतंगबाजी के लिए किया गया आयोजन

पतंगबाजी के लिए किया गया आयोजन

जैसे ही कटती पतंग, पीछे दौड़ने लगते बच्चे
पतंग महोत्सव के दौरान पतंग को लूटने वालों का भी काफी उत्साह देखने को मिला। जैसे ही पतंगबाजों की पतंग की डोर कटती उसे लूटने के लिए बड़ी संख्या में बच्चे उसके पीछे भाग रहे थे। आयोजन समिति इस दौरान बच्चों को अलर्ट भी कर रही थी कि वो मांझे को संभल कर पकड़ें और उससे दूरी बनाकर रहे। इस तरह कई घंटे तक आयोजन चलता रहा।

पतंग को उड़ाते बच्चे

पतंग को उड़ाते बच्चे

बच्चों को बांटी गई रंग बिरंगी पतंगे
श्री साईं गणेश सेवा संगठन मंच के द्वारा मकर सक्रांति के अवसर पर कैंप 1 अर्जुन नगर वार्ड में पतंग बांटने का कार्यक्रम रखा गया। इसमें आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बलविंदर सिंह और योगेश राव ने बच्चों को रंग बिरंगी पतंग बांटी। पतंग पाकर बच्चे काफी खुश हुए।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  छात्र-छात्राओं के साथ पहुंचे पैरेंट्स ने बोला हल्ला, कहा- असामाजिक तत्व के युवकों की दखल से भयभीत हैं बच्चे | The parents who arrived with the students said, said- children are afraid of the interference of youths of anti-social elements