29 पदों के लिए दुर्ग में 15 को रोजगार मेला

Share this

 

दुर्ग,11 दिसम्बर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा सृजन रोजगार अंतर्गत नियोजक द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट का आयोजन 15 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे से जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग में किया जाएगा। प्लेसमेंट केम्प में नियोजक टांकेश्वरी मेटल प्रालि अहेरी दुर्ग, स्पान टेक्नोलॉजी के लिए 29 पद रिक्त हैं।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आरके कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, अपेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छग निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट केम्प/रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।

Share this
READ MORE  एक्सपर्ट बताएंगे कैसे करें यूपीएससी की तैयारी, यूपीएससी चयनित आईएएस, आईपीएस टॉपर्स देंगे टिप्स, बीआईटी के ऑडिटोरियम पहुंचें युवा 16 जुलाई को