बड़ी खबर : सरकार गठन के बाद विधानसभा शीतकालीन सत्र की तैयारी, 19 दिसंबर से शुरू होगा तीन दिवसीय सत्र

Share this

दुर्ग न्यूज़, 15 दिसंबर। नवनिर्वाचित भाजपा सरकार के पहले कैबिनेट की बैठक 14 दिसंबर को हुई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि 19 दिसंबर से तीन दिवसीय विधानसभा का सत्र आहूत किया जाए।

विधानसभा सत्र आमंत्रित करने के पहले छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, प्रोटेम स्पीकर जो सीनियर विधायक हैं संभावना है कि बृजमोहन अग्रवाल प्रोटेम स्पीकर बनेंगे। उन्हें राज्यपाल राजभवन में शपथ दिलाएंगे। उसके बाद प्रोटेम स्पीकर सत्र के पहले दिन विधानसभा में नए सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। उसके बाद नए विधानसभा अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

सरकार के विश्वसनीय सूत्र के अनुसार भाजपा सरकार पहले अनुपूरक बजट करीब 20,000 करोड़ का विधानसभा के पटल पर प्रस्तुत कर सदस्यों से इसे पास करने का अनुरोध करेगी।

अनुपूरक बजट पास होने के बाद राज्यपाल महोदय से अनुमोदन लेकर सबसे पहले 2016-17 और 2017-18 दो वर्ष का बोनस दिया जाएगा। करीब 13 लाख 28 हजार किसानों के बैंक खाते में बोनस राशि ट्रांसफर करेगी। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर यह राशि ट्रांसफर करने की तैयारी है।

Share this
READ MORE  वार्डों के विकास के लिए मांगा अतिरिक्त फंड, भूमि आवंटित करने की रखी मांग | Additional funds sought for the development of wards, demand for allotment of land