विधायक रिकेश सहित सैकड़ों लोगों ने उड़ाई पतंग, दशहरा मैदान शांति नगर में हुई जमकर “पतंगबाजी”

Share this

दुर्ग न्यूज़, 14 जनवरी। वैशाली नगर दशहरा मैदान में आज हर्षोल्लास के साथ पतंग उत्सव हुआ। कार्यक्रम में विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन विभिन्न समाज के विधायक प्रतिनिधियों के साथ बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान सर्व जैन समाज के गणमान्य नागरिकों के आलावा बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्गजन उपस्थित थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

आज सुबह 9 बजे प्रारंभ पतंग उत्सव में सभी ने जमकर पतंगबाजी की और एक दूसरे को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विधायक रिकेश सेन ने सर्व जैन समाज के सहयोग से प्रथम बार आयोजित पतंग उत्सव की सराहना करते हुए कहा कि ग्राउंड में लोगों के उत्साह को देख कर लगता है कि हर वर्ष यह आयोजन जरूरी भी है। कार्यक्रम में श्वेताम्बर जैन समाज से विधायक प्रतिनिधि अंकित जैन, दिगंबर जैन समाज से अलोक जैन, वार्ड विधायक प्रतिनिधि श्रीमती मिथिला खिचरिया, श्रीमती नमिता हांडा, मुन्ना मोहन कुकरेजा, जोन प्रतिनिधि छोटेलाल चौधरी, भीखम सिंह राजपूत, देवेन्द्र सिन्हा, मोती लाल श्रीवास्तव, शशि कुमार भगत, प्रीति जाधव, लक्ष्मण चौधरी, सुनील जैन, नीतू गुप्ता, कुबेर शर्मा, दुर्गेश सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  नव वर्ष के प्रथम दिवस आज शिवनाथ महोत्सव में शिव भजन एवं संगीतमय गीतों से गुंजायमान होगा शिवनाथ तट