दुर्ग महापौर बाकलीवाल राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल, कहा- देश में एक अलग अध्याय का आरंभ

Share this

 

दुर्ग न्यूज़, 23 जनवरी। अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को नगर निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल ने सुबह गांधी चौक स्थित भगवान श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना की। उसके बाद लंगूरवीर मंदिर में रामभक्त हनुमान का दर्शन करने के उपरांत जिला प्रशासन द्वारा कसारीडीह स्थित राम जानकी मंदिर में आयोजित प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। श्री बाकलीवाल ने महाराजा चौक से निकाली गई प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पश्चात ग्रीन चौक में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल हुए।

Share this
READ MORE  स्वच्छता का पालन समाज के प्रति सच्चा समर्पण, अयोध्या में विराजेंगे श्रीराम और स्वच्छ होंगे सभी मंदिर, तीर्थ और धाम - जितेन्द्र वर्मा