एसआर हॉस्पिटल में मनाया गया 75 वॉ गणतन्त्र दिवस, चेयरमेन संजय तिवारी ने जन गण मन के साथ दी बधाईयाँ व शुभकामनाएँ

Share this

एसआर हॉस्पिटल में मनाया गया 75 वॉ गणतन्त्र दिवस

दुर्ग न्यूज़, 26 जनवरी। एस आर हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली धमधा रोड दुर्ग में गणतंत्र दिवस के 75 वें वर्षगांठ का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेना सशस्त्र बल S.S.B. के कमांडेंट बांके बिहारी एवं अस्पताल के चेयमेन संजय तिवारी व डॉ एसपी केसरवानी व अजय तिवारी पूर्व शासकीय अधिवक्ता उत्तर प्रदेश शासन व अन्य सभी अतिथियों ने भारत माता के तैलचित्र पर मार्ल्यापण व दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि द्वारा झंडा फहराने के बाद सभी ने मिलकर राष्ट्र गान जन मन गण गाया।

अपने स्वागत भाषण में डॉ एसपी. केसरवानी ने बताया कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। मूल संविधान का वजन 13 किलो है।

चेयरमेन संजय तिवारी ने सर्वप्रथम देशवासियों को लोकतंत्र के महापर्व गणतन्त्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं अनन्त शुभकामनाएँ दी। उन्होंने विस्तार से संविधान के बारे में बताते हुए डा बाबा भीमराव आम्बेडकर व अन्य देशभक्तो व महापुरुषों की जीवन गाथा व विद्वता के बारे में प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन मे गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन जेएन पाण्डेय द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन विजय गवान्डे नर्सिग एडमिन द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में अजय तिवारी डॉयरेक्टर ओम नम: शिवाय चन्द्रसेन राठौर, ओम प्रकाश, हरी साहू, प्रेम लाल चन्द्राकर, स्वाति पारकर, राजीव तिवारी, निशा साहू व अन्य स्टाफ ने धूमधाम से गणतन्त्र दिवस का पर्व मनाया।

Share this
READ MORE  देखें विडियो - दुर्ग भिलाई की सड़कों पर स्टंटबाज युवतियां, विडियो मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई