http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
दुर्ग न्यूज, 4 फरवरी। ट्विन सिटी में बाइक स्टंट पर करने वालों की तादाद बढ़ रही है, कम उम्र के युवा शहर की सड़कों पर बेधड़क बाइक पर स्टंट कर रहे हैं। इस स्टंट का खतरा, करने वाले के साथ ही अन्य राहगीरों को भी रहता है। इस लिहाज से दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव लगातार मानिटरिंग करने के साथ साथ कार्रवाई भी कर रहे हैं।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
पिछले दिनों बाइक पर स्टंट सवार युवक-युवती और कार की छत पर सवार युवक-युवतियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। और अब आम जनता से अपील की गई है कि अगर सड़क पर कोई भी स्टंट करते हुए नजर आए तो तत्काल वीडियो बनाकर उन्हें वाट्स एप कर सकते हैं। जिस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। जागरूक नागरिक द्वारा विगत दिनों दुर्ग एसपी से की गई शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई की गई । पुलिस को प्रतिदिन 30 से अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।
