10 चोरी की बाईक जब्त, दो अपचारी सहित 3 गिरफ्तार

Share this

दुर्ग न्यूज,4 फरवरी। भिलाई नगर क्षेत्र से चोरी गयी वाहनों की पतासाजी के लिये एक सिविल टीम का गठन किया गया। टीम व्दारा की जा रही पतासाजी के दौरान यह ज्ञात हुआ कि सुपेला क्षेत्र का रहने वाला विवेक गजभिये (20 ) पिता संजय गजभिये मोटर सायकिल बेचने के लिये सिविक सेंटर में ग्राहक की तलाश कर रहा है, इसके साथ ही एक अन्य मामले में कुछ अपचारी बालक भी मोटर सायकिल बदल-बदल कर चलाने की जानकारी प्राप्त हुई । विवेक गजभिये एवं अपचारी दोनों बालकों को पकड़कर पूछताछ की गई। विवेक गजभिये ने बताया कि स्प्लेण्डर कमांक सीजी-07 / एलएच-8249 चोरी कर सुपेला रेल्वे क्रासिंग के पास छिपाकर रखा है, मोटर सायकिल बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहा है एवं एक चोरी की मोटर सायकिल बिना नम्बर की स्वयं चला रहा है । विवेक गजभिये से दोनों मोटर सायकिल जप्त किए गए। अपचारी बालकों ने बताया कि वे पेट्रोल चोरी करने के लिये मोटर सायकिल चोरी करते थे और कुछ मोटर सायकिल की पेट्रोल चोरी करने के बाद उसकी बैटरी निकाल कर वाहन लावारिस छोड़ दिये थे। अपचारी बालकों के मेमोरण्डम पर पुलिस ने 8 मोटर सायकिल जब्त किए । थाना भिलाई नगर में विवेक गजभिये एवं अपचारी बालकों के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। इस प्रकार कुल 10 चोरी की मोटर सायकिल पुलिस व्दारा बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी। जप्त किये गये चोरी की मोटर सायकिल के मालिकों की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

Share this
READ MORE  महादेव एप पर ED का शिकंजाः दुर्ग-भिलाई के व्यापारियों से 90 लाख कैश जब्त, दस्तावेज, मोबाइल और डिजिटल सबूत भी हाथ लगे, रडार पर कुछ नेता और अफसर