
दुर्ग न्यूज़ (जयपुर), 14 फरवरी। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा की सदस्य बनने जा रही हैं। इसके लिए वह जयपुर पहुंच गई हैं। सोनिया गांधी विधानसभा पहुंच कर नामांकन दाखिल करेंगी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्थान पर अब सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा सांसद बनेगी। इसके लिए वह जयपुर पहुंच गई है। इस दौरान राहुल गांधी व प्रियंका गांधी भी उनके साथ रहेंगे। इससे पहले वह राजस्थान के विधायकों से मुलाकात भी करेंगी। बता दें कि, राजस्थान से राज्यसभा की 10 सीटें हैं, जिनमें से तीन सीटों पर चुनाव होने हैं। नामांकन दखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है।

