पाखंडी बाबा के गिरोह का भंडाफोड़ : दैवीय शक्ति से पैसों की बारिश करने का देता था झांसा, नाबालिग लड़कियों को बनाता था हवस का शिकार

Share this

दुर्ग न्यूज़ (बिलासपुर), 16 फरवरी। रतनपुर से एक पाखंडी बाबा के गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। ये गिरोह नाबालिग लड़कियों की पूजा कर पैसों की बारिश करने का दावा करता था और फिर उनके साथ दुष्कर्म करता था। हैरानी की बात है कि इस गिरोह में एक महिला भी शामिल थी। बाबा के वेश में इन शैतानों की खबर जब पुलिस को लगी तब अलग-अलग टीम बनाकर इनकी धर पकड़ शुरू की गई। जांच में पुलिस को पता चला कि सारंगगढ़ बिलाईगढ़ जिले के धनिया बंजारे और हुलसी रात्रे (महिला) करीब दो महीने से अलग-अलग बच्चियों के परिजनों को विश्वास में लेते थे फिर इनके साथी उन मासूम बच्चियों के साथ घिनौने काम को अंजाम देते थे। मामले में अभी एक आरोपी कन्हैया फरार बताया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पैसों की बारिश करने का दावा

 

ये गिरोह बच्चियों के मां-बाप को कुंवारी लड़की का पूजा कराकर उनके ऊपर दैवीय शक्ति बैठा कर लाखों-करोड़ों रुपए की बारिश करने का दावा करता था।

 

बिलासपुर में दो बहनों के साथ किया बलात्कार

 

रतनपुर के रहने वाले एक दंपत्ति को दो लोगों (धनिया बंजारे और हुलसी रात्रे) ने पैसों की बारिश वाली बात बताई। जिसके बाद बच्चियों के मां बाप ने लालच में आकर इन ढोंगी बाबा से संपर्क किया। जिसके बाद 11 फरवरी को नाबालिग बच्चियों को उनके परिजन बिलासपुर बस स्टैंड लेकर गए। वहां पूजा करने वाले पंडित कुलेश्वर राजपूत उर्फ पंडित ठाकुर और उसके साथ कन्हैया से मुलाकात की। यहां से दोनों आरोपी बच्चियों को मदनपुर रानीगांव चेक के पास गणेश साहू के मकान में लेकर गए।

READ MORE  कका-भतीजा एक बार फिर होंगे आमने-सामने, दोनों पाटन क्षेत्र के पुराने प्रतिद्वंद्वी, विस चुनाव की घोषणा से पहले भाजपा प्रत्याशियों की आई पहली सूची ने दुर्ग जिले में राजनीतिक गर्माहट बढ़ाई

 

जान से मारने की देता था धमकी

 

यहां पूजा के बहाने पंडित ठाकुर बारी-बारी बच्चियों को कमरे में ले गया और उनके साथ बलात्कार किया। उसने बच्चियों को जान से मारने की धमकी दी थी जिससे वे बुरी तरह से डर गईं। इस कुकृत्य को अंजाम देने के बाद ढोंगी बाबा ने परिजनों को 2000 से 4000 रुपए पकड़ा दिए। उसने कहा कि आज केवल इतने ही पैसे बरस पाए हैं। शुरू में तो बच्चियों ने परिजनों को कोई जानकारी नहीं दी लेकिन बस स्टैंड से घर वापस जाते समय उन्होंने मां-बाप को पूरी आपबीती बता दी। जिसके बाद धनिया बंजारे, हुलसी रात्रे, गणेश साहू और मुख्य आरोपी पंडित ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share this