कका-भतीजा एक बार फिर होंगे आमने-सामने, दोनों पाटन क्षेत्र के पुराने प्रतिद्वंद्वी, विस चुनाव की घोषणा से पहले भाजपा प्रत्याशियों की आई पहली सूची ने दुर्ग जिले में राजनीतिक गर्माहट बढ़ाई

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज, 19 अगस्त। भाजपा हाईकमान ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 21 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पाटन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ उनके परंपरागत प्रतिद्वंदी विजय बघेल को टिकट दिया है । विजय बघेल के पाटन से भाजपा प्रत्याशी घोषित होते ही दुर्ग जिले की राजनीति में गरमाहट आ गई है। विधानसभा चुनाव में पाटन सीट के हाईप्रोफाइल हो जाने से अभी से लोगों की निगाहें इस क्षेत्र पर जम गई हैं। अटकलों का दौर शुरू हो गया है कि यहां का ताज इस बार किसके सिर पर बंधेगा। यह भी चर्चा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं। अभी कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा का इंतजार है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

भाजपा ने इस बार चुनाव की घोषणा से पहले प्रत्याशी तय कर दिए हैं। वहीं सूची में एक को छोड़कर बाकी जगह से किसी को रिपीट नहीं किया है। इसी तरह 21 में 5 महिला प्रत्याशी हैं।

 

पाटन क्यों बन गई है हाई प्रोफाइल सीट !

 

जब से भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के मुख़्यमंत्री बने हैं, तब से पाटन विधानसभा हाई प्रोफाइल सीट बन गयी है। पाटन से सीएम भूपेश बघेल का चुनाव लड़ना लगभग तय है। पाटन से विजय बघेल ही ऐसे नेता है, जो सीएम को टक्कर दे सकते हैं। इसलिए बीजेपी ने उन्हें फिर से मैदान में उतारा है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने विजय बघेल को टिकट नहीं दिया था। कांग्रेस की ओर से भूपेश बघेल चुनाव लड़े और बीजेपी से मोतीलाल साहू मैदान में उतरे थे। मोती लाल साहू को भूपेश बघेल ने भारी मतों से मात दी थी।

READ MORE  डॉ प्रियंका बिस्सा व्यास के “रक्तवीर” अभियान ने राजिम कुंभ में बनाया विश्व रिकॉर्ड  

 

चाचा-भतीजे में चुनावी जंग

 

बीजेपी से विजय बघेल पहले सीएम भूपेश बघेल को चुनावी मैदान में मात दे चुके हैं. साल 2008 के विधानसभा चुनाव में विजय बघेल ने भूपेश बघेल को हराया था। इसके बाद साल 2013 के विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल ने विजय बघेल को हराया। हालांकि 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने विजय बघेल को मौका ही नहीं दिया। दुर्ग लोकसभा सीट के लिए बीजेपी से टिकट दिया था और वह कांग्रेस की प्रतिमा चंद्राकर को भारी मतों से हराकर दुर्ग के सांसद हैं।

 

सीएम भूपेश बघेल और सांसद विजय बघेल के बीच चाचा-भतीजे का रिश्ता है लेकिन राजनीतिक मैदान में एक-दूसरे के कट्टर प्रतिद्वंदी हैं। पाटन विधानसभा क्षेत्र से हमेशा कांग्रेस से सीएम भूपेश बघेल चुनाव लड़ते आ रहे हैं। वहीं बीजेपी की ओर से सांसद विजय बघेल मैदान में होते हैं।

Share this