http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
ईडी ने की सीबीआई जांच की मांग
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय ने निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू के खिलाफ विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में चार्जशीट पेश किया। ईडी के अधिवक्ता डॉ सौरभ पांडे ने बताया कि अभियोजन पक्ष से निलंबित आईएएस रानू साहू के अलावा कुल 11 लोगों को आरोपी बनाया गया है। जिसमें भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय के नाम भी शामिल हैं।
सौरभ पांडेय ने यह भी बताया कि कोयला घोटाले और लेवी वसूली मामले में आज बिलासपुर हाईकोर्ट में रिट पिटीशन दायर कर ईडी ने सीबीआई जांच की मांग की है।
गौरतलब है कि 550 करोड़़ रूपए से अधिक के कोयला घोटाले में ईडी ने निलंबित आईएएस रानू साहू और आईएएस समीर विश्नोई समेत आधा दर्जन से अधिक लोगो को गिरफ्तार किया था। ये सभी न्यायिक हिरासत पर जेल में हैं।
