राजधानी रायपुर में विशाल रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी, 2 सितंबर को आएंगे छत्तीसगढ़

Share this

दुर्ग न्यूज, 19 अगस्त। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी लिए विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने बताया, कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2 सितंबर को रायपुर आएंगे। वे कांग्रेस के युवा मितान सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम में राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के युवाओं से संवाद करेंगे। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने बताया, 8 सितम्बर को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का भी छत्तीसगढ़ दौरा तय हुआ है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

कांग्रेस चुनाव समिति ने 6 सितंबर तक नाम मांगे हैं। कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक खत्म हो गई है। इसमें चुनाव को लेकर चर्चा हुई। महासचिव वेणुगोपाल ने अध्यक्षता की। बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा। प्रत्याशी चयन के मापदंड और चयन की डेडलाइन प्रचार अभियान के स्वरूप को लेकर हुई बातें हुई। 6 सितम्बर तक चुनाव समिति को नाम भेजे जाएंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  Breaking: छत्तीसगढ़ में आज फिर ED ने दी दबिश, पूर्व मंत्री के करीबी जेपी अग्रवाल के यहां रेड