
दुर्ग न्यूज़, 16 फरवरी। जनसंपर्क आयुक्त एवं आईपीएस मयंक श्रीवास्तव सहित 2006 बैच के तीन IPS अब आईजी प्रमोट हो गये हैं। राज्य सरकार ने तीन आईजी समेत, 9 डीआईजी का प्रमोशन आदेश जारी किया है। तीन IPS जो आईजी प्रमोट हुए हैं उनमें जनसंपर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव, आरएन दाश और बीएस ध्रुव शामिल हैं। IPS दाश एसआईबी और ध्रुव सीएएफ में पदस्थ हैं।

वहीं 2010 बैच के 9 आईपीएस को डीआईजी पदोन्नत किया है। उनमें अभिषेक मीणा, सदानंद कुमार, गिरिजाशंकर जायसवाल, सुजीत कुमार, एमएल कोटवानी, एमआर अहिरे, अरविंद कुजूर, शंकरलाल बघेल और दुखूराम आंचला शामिल हैं।

वहीं 2011 बैच के 8 आईपीएस को एसएसपी बनाया गया है। इन अफसरों में रायपुर के SP संतोष सिंह और सूरजपुर के एसपी आईके एलेसेला, सरजूराम सलाम, गोवर्धन राम ठाकुर, तिलक राम कोशिमा, प्रशांत कुमार ठाकुर, अजातशत्रु बहादुर सिंह और डॉ लाल उमेद सिंह शामिल हैं। सभी की डीपीसी 30 जनवरी को हुई थी।
