प्रतिबंध हटा, छत्तीसगढ़ में अब WELCOME CBI, होगी एंट्री

Share this

दुर्ग न्यूज़, 20 फरवरी। छत्तीसगढ़ राज्य में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) पर करीब पांच साल पहले लगी रोक विष्णुदेव बघेल सरकार ने वापस ले ली है। अब सीबीआई पहले की तरह राज्य में भी जांच कर पाएगी। छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग ने राज्य में सीबीआई द्वारा जांच व अनुसंधान के लिए अधिकारिता के संबंध में केंद्र सरकार को 10 जनवरी 2019 को भेजे गए विभागीय पत्र को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है।

 

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने सत्ता संभालते ही गत 3 जनवरी 2024 के कैबिनेट की बैठक में पीएससी 2021-22 में हुए गड़बड़ियों की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा की थी। इसे लेकर करीब महीनेभर बाद राज्य शासन ने ईओडब्ल्यू एसीबी में एफआईआर भी दर्ज कराई चूंकि अब सीबीआई पर राज्य में लगा प्रतिबंध हट गया है, लिहाजा सीबीआई कभी भी छत्तीसगढ़ में धमक सकती है।

Share this
READ MORE  सड़क किनारे खड़े होकर दोस्त का कर रहा था इंतजार; घटनास्थल पर ही मौत | A truck crushed a young man in Balod, he died on the spot, waiting for a friend standing on the roadside