नवब्याहता की खुदकुशी मामले की होगी ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट जाँच

Share this

मृतका रिसाली निगम कर्मी की थी पत्नी

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज, 16 जनवरी। दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में रिसाली नगर निगम कर्मी की नवविवाहिता पत्नी ने जहर खा लिया है। युवती के जहरीला पदार्थ खाने के बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सिर्फ इतना पता चला है कि युवती ससुराल वालों से हो रहे विवाद से परेशान थी।नवविवाहिता का मामला होने के कारण इसकी न्यायिक दंडाधिकारी जांच कराई जाएगी।
नेवई टीआई ममता अली शर्मा ने बताया कि बीएसपी क्वॉटर रिसाली निवासी जयप्रकाश डहरे रिसाली निगम का कर्मचारी है। उसकी पत्नी रेणुका डहरे (28 वर्ष) ने जहर खा लिया। दोनों पहले बालोद जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा वार्ड 16 में रहते थे। वहां पर विवाद के चलते जयप्रकाश और रेणुका रिसाली आ गए और यहां रहने लगे थे। यहां आने के बाद भी परिवार में विवाद हो रहा था जिसके चलते उसने खुदकुशी की। मृतका के मायके वालों की उपस्थिति में पंचनामा और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी। उनके बयान के आधार आगे की जांच की होगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  सिविक सेंटर के मिराज व गीत सिनेमा के संचालन अनुमति की याचिका हाई कोर्ट ने की खारिज