कानून निरस्त कराने सड़क पर उतरे नेता, कहा फिर से आपातकाल लाने की कोशिश | Leaders came on the road to repeal the law, said trying to bring emergency again

Share this

दुर्ग9 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
धर्मांतरण को लेकर भजपा का धरना प्रदर्शन - Dainik Bhaskar

धर्मांतरण को लेकर भजपा का धरना प्रदर्शन

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

भाजपा ने सोमवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ में धरना-प्रदर्शन कर हल्ला बोला। धर्मांतरण को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार को घेरते कहा कि सबसे अधिक धर्मांतरण भूपेश सरकार में हो रहे हैं। आदिवासी समुदाय जब इसका विरोध करने उतर रहा है तो उसे फंसाने के लिए आपातकाल लाने की तैयारी की जा रही है। भाजपा नेताओं ने दुर्ग कलेक्टोरेट के पास धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मंच से कहा प्रदेश में क़ानून-व्यवस्था की खराब स्थिति खराब हो चुकी है। भूपेश बघेल सिर्फ बातें करते हैं बड़े बड़े वाते करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। भाजपा शासन के समय धर्मांतरण के सवाल पर दुर्ग भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के समय में कोई धर्मांतरण नहीं हुआ। धर्मांतरण तो अब हो रहा है। खुद मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में धर्मांतरण को लेकर एक विशेष समुदाय ने आयोजन किया था। आदिवासी समुदाय के साथ जो किया जा रहा है उससे साफ हो जाता है कि कौन धर्मांतरण के खिलाफ है और कौन पक्षधर। भाजपा नेताओं ने कहा कि आखिर क्या ऐसी परिस्थितियां बन गई है, जिसके कारण सरकार को यह गंभीर कदम उठाना पड़ रहा है।

भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया

भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया

भाजपा नेता ने कहा लड़ेंगे पूरी लड़ाई
भाजपा के भिलाई जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने कहा कि भूपेश सरकार की गलत रीति और नीति के खिलाफ भाजपा लड़ाई लड़ रही है और आगे भी लड़ेगी। धर्मांतरण को बढ़ावा देने के लिए आदिवासी समुदाय के साथ सरकार जो कर रही है उसके खिलाफ भाजपा सड़क पर उतर चुकी है। वो आदिवासी भाइयों और धर्मांतरण के विरोध में खड़ी है। इसे लेकर लड़ाई अंतिम क्षण तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जो कर रहे हैं उसका जवाब उन्हें जनता आने वाले चुनाव में जरूर देगी।

दुर्ग भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा

दुर्ग भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा

हर स्तर पर जारी रहेगा आंदोलन
भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार के छत्तीसगढ़ में अघोषित आपातकाल लागू करने की शुरुआत लोकतांत्रिक आंदोलनों को कुचलने के लिए क़ानून बना कर काफी पहले कर दी थी। लेकिन इससे जनता के सभी वर्गों का आक्रोश दोगुना हो गया। इससे घबराकर उन्होंने रासुका के बहाने आपातकाल जैसी अलोकतांत्रिक स्थिति का निर्माण कर दिया है। लेकिन, भाजपा अब राज्य सरकार के खिलाफ हर स्तर पर आंदोलन करेगी और सड़क से लेकर सदन तक विरोध दर्ज कराएगी।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  CG के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भोपाल में बोले- धर्म बदलने वाले देश के विरोध में काम करते हैं | Former CG minister Brijmohan Agarwal said in Bhopal – Those who change religion work against the country