महतारी वंदन योजना : महिलाओं के खाते में पैसा पीएम मोदी करेंगे ट्रांसफर

Share this

दुर्ग न्यूज़, 4 मार्च। छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना का पैसा जल्द ही मिलेगा। तय कार्यक्रम 8 मार्च को बदल दिया गया है। जानकारी के अनुसार 7 मार्च को प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे। PM मोदी ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए महिलाओं के खाते में रकम ट्रांसफर करेंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

इसके लिए प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी कार्यक्रम में मौजूद होंगे। प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं को सम्बोधित भी करेंगे। विधानसभा चुनावों में भाजपा ने विवाहित महिलाओं को 12 हजार रुपए सालाना देने का वादा किया था। लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले अब मोदी 1 हजार रुपए की किस्त महिलाओं के खातों में भेजेंगे। कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा विभाग तैयार कर रहा है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

महतारी वंदन योजना का फायदा लेने के लिए प्रदेशभर से 70 लाख 26 हजार 352 महिलाओं ने आवेदन फॉर्म भरा है। योजना के तहत फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 20 फरवरी थी। महिलाओं द्वारा फॉर्म भरे जाने के बाद विभागीय अधिकारियों ने आवेदन की जांच की और शनिवार को आवेदनकर्ताओं की अंतरिम सूची जारी की है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आवेदन करने वाले आवेदकों में से 70 लाख 14 हजार 581 आवेदनकर्ताओं का फॉर्म सिलेक्ट हुआ है। 11 हजार 771 आवेदनकर्ताओं का फार्म रिजेक्ट हुआ है।

Share this
READ MORE  उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अहिवारा को 2 करोड़ 68 लाख रुपये लागत के 41 विकास कार्याे की दी सौगात