भिलाई में सवा 2 किलो गांजा सहित 2 आरोपी पकड़ाए

Share this

🔷 एसीसीयू और भिलाई नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
दुर्ग न्यूज, 16 जनवरी। इस्पात नगरी में मादक पदार्थ गांजा बेचने वाले आरोपियों को एसीसीयू की टीम और भिलाई नगर पुलिस ने धरदबोचा है।
सी एसपी भिलाई नगर निखिल अशोक राखेचा ने बताया कि आरोपी चीकू कुमार हियाल निवासी सेक्टर-7 भिलाई, राम कुमार उड़िया निवासी सेक्टर-9 भिलाई को किया गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 2 किलो 220 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। यह कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक अपराध नसर उल्लाह सिद्धकी, निरीक्षक संतोष मिश्रा एवं एसीसीयू की टीम एवं थाना भिलाई नगर की टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गयी है। आरोपी चीकू एवं रामकुमार के द्वारा एक स्लेटी कलर के एक्टीवा वाहन में गांजा बिक्री करने हेतु परिवहन किया जा रहा था। जिसकी सूचना पर एसीसीयू की टीम एवं निरीक्षक राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में थाना भिलाई नगर की पुलिस टीम के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही कर उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  ट्रांसपोर्टर अचल भाटिया के ठिकानों पर चल रही ED की जांच