छत्तीसगढ़ में बैठ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

Share this

दुर्ग न्यूज़, 8 मार्च। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कमलेन्द्र सिंह को लखनऊ पुलिस की स्पेशल टीम ने टिकरापारा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी कमलेंद्र सिंह ने बीते शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यालय में फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी। जांच में जुटी लखनऊ पुलिस की स्पेशल टीम ने लोकेशन ट्रेस करने के बाद उसे रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

आरोपी कमलेंद्र सिंह रायपुर के संजय नगर का रहने वाला है, जो मार्केटिंग का काम करता है। योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ के बाद इसका खुलासा करेगी।

Share this
READ MORE  ED BREAKING : छत्तीसगढ़ में आज क‌ई ठिकानों पर ईडी की दबिश