तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने दिया इस्तीफा, पुडुचेरी का उपराज्यपाल पद भी छोड़ा

Share this

दुर्ग न्यूज़ (तेलंगाना), 18 मार्च। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पुडुचेरी के राजभवन की तरफ से जारी बयान में उन्होंने इस केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल पद छोड़ने की भी जानकारी दी। गौरतलब है तमिलिसाई सुंदरराजन को नवंबर 2019 में तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्हें फरवरी 2021 में पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

चुनाव लड़ने की अटकलें

 

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तमिलिसाई सुंदरराजन इस बार भाजपा के टिक्ट पर तमिलनाडु से चुनाव लड़ सकती हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा उन्हें डीएमके नेता कनिमोझी के खिलाफ भी उतार सकती है। 2019 के चुनाव में सुंदरराजन ने चुनाव लड़ा था किंतु उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं, 2009 में भी वे चेन्नई (उत्तर) सीट से प्रत्याशी रही थीं। इस बार भी वे डीएमके के टीकेएस एलंगोवन से हार गई थी।

Share this
READ MORE  लोकसभा चुनाव 2024 : छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में होगा मतदान, पहले चरण में बस्तर में डाले जाएंगे वोट