चुनाव के पहले कांग्रेस को झटका, कांकेर के पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Share this

दुर्ग न्यूज़ (कांकेर), 18 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांकेर के पूर्व विधायक एवं भूपेश सरकार में संसदीय सचिव रहे शिशुपाल सोरी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताया गया कि शिशुपाल सोरी भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे भवन में भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के समक्ष भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी 2013 में आईएएस की नौकरी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में सोरी को कांकेर विधानभा से टिकट मिला और सत्ता विरोधी लहर के बीच वे कांकेर विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए और उन्हें सरकार में संसदीय सचिव भी बनाया गया।

 

 

लेकिन पिछले साल हुए विधानभा चुनाव के दौरान सोरी का टिकट काटा गया, जिससे सोरी कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे थे। 2023 के विधानभा चुनाव में पूर्व विधायक शंकर ध्रुवा को कांकेर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया, लेकिन महज 16 वोटों से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था।

 

कोयला घोटाले में दर्ज है FIR

 

पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी पर प्रदेश के चर्चित कोयला घोटाले में हुए एफआईआर में 1.10 करोड़ के एक्सटार्सन को लेकर नाम दर्ज किया था, और वे ईडी के रडार पर भी थे।

Share this
READ MORE  CWC की बैठक में बोले खरगे: ‘I.N.D.I.A. गठबंधन का कारवां जैसे आगे बढ़ेगा, भाजपा के हमले और तेज होंगे’