यात्रियों की सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस ने ली बस मालिकों की बैठक

Share this

दुर्ग न्यूज, 28 अप्रैल। उप पुलिस अधीक्षक सतीष ठाकुर एवं सदानंद विन्द्यराज द्वारा बस मालिकों के साथ यातायात व्यवस्था एवं संचालन के लिए बैंठक ली गई। बस मालिकों को जरूरी निर्देश दिए गए, जिनका पालन नहीं करने पर सख्त कार्यवाही करने की बात कही गई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को सरल, सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जिसके पालन में डीएसपी ट्रैफिक सतीष ठाकुर एवं सदानंद विंध्य राज, विष्णु ठाकुर निरीक्षक परिवहन विभाग द्वारा यातायात जोन दुर्ग कार्यालय में बस मालिकों की मीटिंग लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये। प्रमुख रूप से चालक परिचालक किसी प्रकार का नशा (शराब व अन्य मादक पदार्थ) का सेवन कर वाहन न चलायें अगर चालक परिचालक कोई भी नशा कर बस में पाया गया तो उस पर सीधी कार्यवाही कर न्यायालय भेजा जाएगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बस मालिक इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई भी चालक परिचालक अतिरिक्त समय कार्य करता है, शादी ब्याह में जाने पर नींद पूरी नहीं होने के कारण और फिर लगातार बस चलाने के कारण नींद आने, झपकी आने पर यात्री वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है।

कोई भी बस सर्विस लेन का उपयोग न करे सर्विस लेन दुपहिया वाहन एवं चारपहिया वाहनों के लिए सुरक्षित रखा जाए अन्यथा चालक परिचालक पर चालानी कार्यवाही की जाएगी।

विशेष कर ख़ुर्सीपार एवं सिरसागेट चौक पर सिग्नल का पालन करें सर्विस रोड पर वाहन न चलायें।

तेज गति से वाहन न चलायें एवं क्षमता से अधिक सवारी न बैठायें।

READ MORE  इस महीने संपत्ति कर जमा करने वालों को 6.25 फीसदी मिलेगी छूट-आयुक्त

बैठक में यातायात जोन दुर्ग प्रभारी निरीक्षक यशकरण धु्रवे, बस मालिक संघ के अध्यक्ष प्रकाश देशलहरा, अमदजीत सिंह, लोकेश्वर सिंह, सुमीत ताम्रकार सहित अन्य उपस्थित रहें।

Share this