गले और चेहरे पर धारदार हथियार से वार, पुलिस को गायब पति पर शक | Blood found on throat and face, fear of murder with sharp weapon

Share this

बिलासपुर4 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रेगनेंट युवती की हत्या कर दी गई है। शादीशुदा युवती की खून से लथपथ लाश मंगलवार की सुबह बेडरूम में बिस्तर पर पड़ी मिली है। युवती का पति रात से नागपुर चला गया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानकारी के अनुसार, इंदु चौक निवासी पीटर सिंह पैर से दिव्यांग है। वह चौक के पास ही दाबेली बेच कर अपने परिवार चलाता है। वह घर में अपनी पत्नी सत्या सिंह (21) स्थित अन्य रिश्तेदारों के साथ रहता है। उसकी पत्नी सत्या सिंह गर्भवती थी। मंगलवार की सुबह सत्या की लाश बिस्तर में पड़ी मिली है। उसे देखकर परिजन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

वारदात के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

वारदात के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

इस घटना के बाद से युवती का पति पीटर सिंह गायब है। मौके पर पहुंचे TI परिवेश तिवारी ने उसकी जानकारी ली, तब परिजनों ने बताया कि वह रात करीब 11 बजे नागपुर जाने की बात कहकर घर से निकला है, तब परिजनों को यह पता नहीं था कि उनकी बहू सत्या की मौत हो गई है। इधर सुबह होने के बाद उन्हें इसकी जानकारी हुई। फिलहाल पुलिस युवती के पति पीटर सिंह की तलाश कर रही है।

बेड पर मिली लाश।

बेड पर मिली लाश।

महिला की मौत के बाद पुलिस ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराया। इस दौरान बिस्तर सहित आसपास खून के निशान मिले हैं। वही युवती के चेहरे और गले में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस को शक है कि धारदार हथियार से युवती की हत्या की गई है।

READ MORE  कवर्धा सड़क हादसा: अब तक 19 की मौत, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक

परिजनों से पूछताछ कर रही पुलिस
इधर, TI तिवारी ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया युवती की हत्या की आशंका है। वारदात में पति या फिर नजदीकी रिश्तेदार शामिल हो सकते हैं। यही वजह है कि युवती के जेठ सहित अन्य रिश्तेदारों को थाने बुला कर पूछताछ की जा रही है। शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही युवती के मायके वालों से पूछताछ कर संदेहियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

हत्या की कुछ और खबरें पढ़िए..

पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

3 महीने पहले बिलासपुर जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने अपनी पत्नी को इसलिए मार दिया क्योंकि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी और लड़के से अवैध संबंध है। इसी वजह से दोनों के बीच एक बार फिर विवाद हुआ। तब युवक ने कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर कई वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बीजा निवासी जगेंद्र साहू(38) अपनी पत्नी निशा साहू(32) और 3 बेटियों के साथ डेढ़ महीने पहले ही गांव लौटा है। इसके पहले वह बिलासपुर के सकरी इलाके में रह रहा था। जगेंद्र घर का खर्चा चलाने के लिए बढ़ई का काम करता था।

बताया गया कि जगेंद्र को अपनी पत्नी पर शक था। उसे शक था कि सकरी में पड़ोस में रहने वाले किसी लड़के से उसकी पत्नी का अवैध संबंध है। इसके चलते दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। बात इतनी आगे बढ़ गई थी कि डेढ़ महीने पहले जगेंद्र अपनी पत्नी को लेकर गांव में आकर रहने लगा गया था। मगर दोनों के बीच झगड़ा शांत नहीं हो रहा था। बार बार विवाद होता था।पढ़ें पूरी खबर

READ MORE  बढ़ती गर्मी के कारण बालोद, रायपुर समेत 10 जिलों के स्कूलों का समय बदला

पत्थर से सिर कुचलकर गर्लफ्रेंड को मार डाला

एक महीने पहले बिलासपुर में एक युवक ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी थी। उसे शक था कि लड़की किसी और से बात करती है, वह किसी और से मिलती भी है। जिसके चलते पहले प्रेमी ने प्रेमिका से विवाद किया। फिर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। बाद में खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया है। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का थता

9वीं में पढ़ने वाली छात्रा का बापू नगर निवासी यश खुसरैल(19) से प्रेम प्रसंग था। दोनों काफी बातें किया करते थे। लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मगर कुछ समय पहले से यश नाबालिग पर शक करने लगा था। वह लड़की पर चरित्र शंका करता था। इस बात को लेकर वह उससे कई बार झगड़ा भी कर चुका था।पढ़ें पूरी खबर

कैंची से तब तक वार किए,जब तक मरा नहीं पति
महासमुंद जिले में एक फार्मासिस्ट की मौत मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया था। असल में उसकी मौत सामान्य मौत नहीं थी। उसकी हत्या की गई थी। फार्मासिस्ट की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी ने ही की थी। पत्नी ने उस पर कैंची से तब तक वार किए, जब तक उसकी मौत नहीं हुई। पूरा मामला आपसी विवाद से जुड़ा थता। यह पूरी वारदात खल्लारी थाना क्षेत्र में हुई थी।

दरअसल, तमोरा आयुर्वेद अस्पताल में फार्मासिस्ट का काम करने वाले रामकुमार दीवान(55) की पत्नी की कोरोनाकाल में मौत हो गई थी। उसके बाद उसने एक दूसरी युवती भुनेश्वरी(25) से की थी। भुनेश्वरी और रामकुमार की एक 8 महीने की बच्ची भी है। बताया जा रहा है कि 25 सितंबर की रात को अचानक से रामकुमार की मौत हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर

READ MORE  अनुसूचित जनजाति का सर्वांगीण विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता : CM साय

खबरें और भी हैं…