कस्टम मिलिंग घोटाले को जांचने ईडी की रायपुर-खरोरा-दुर्ग के 5 ठिकानों पर दबिश

Share this

दुर्ग न्यूज, 31 मई। सवा सौ करोड़ के कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन घोटाला मामले में ईडी ने प्रदेश में 5 ठिकानों पर दबिश दी है। यह जांच कल से चल रही। इनमें दुर्ग और रायपुर में 2-2 ठिकानों पर तथा खरोरा में एक जगह दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं‌।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

आपको बता दें कि राइस कारोबारी और छग प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन के पूर्व महासचिव प्रमोद अग्रवाल को भी ईडी ने घेरा है। प्रमोद की राइस मिल, ऑफिस और निवास पर ईडी टीम पहुंची हुई है। दुर्ग में एक कारोबारी के 2 ठिकाने जो मार्कफेड के पूर्व एमडी मनोज सोनी से जुड़े है, के ठिकानों पर जांच जारी है। गौरतलब हो कि ईडी द्वारा पूर्व में गिरफ्तार रोशन चंद्राकर से पूछताछ में मिले क्लू के बाद यह कार्यवाही की गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  बजरंग वाहिनी दल के प्रदेश अध्यक्ष की थी कार, NH-53 में घंटों तक लगा रहा जाम | State president of Bajrang Vahini Dal's car was jammed for hours in NH