मोदीजी का बुलावा विधायक रिकेश होंगे आज रात दिल्ली रवाना, दुर्ग लोकसभा में वैशाली नगर की सबसे बड़ी लीड पर मोदी 3.0 शपथ ग्रहण समारोह का भी आया न्यौता

Share this

दुर्ग न्यूज़, 7 जून। दुर्ग लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक लीड वैशाली नगर विधानसभा से दिलाने वाले विधायक रिकेश सेन को प्रधानमंत्री मोदीजी का बुलावा आया है। आज शाम रायपुर में भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होने पहुंचे युवा विधायक रिकेश सेन को अचानक मोदीजी का निमंत्रण मिला नतीजतन श्री सेन आज रात दिल्ली रवाना हो रहे हैं। वो‌ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3.0 शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

गौरतलब हो कि लोकसभा चुनाव में दुर्ग लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को मिली बड़ी लीड में वैशाली नगर से 73 हजार से अधिक मतों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी को शिकस्त मिली है। दुर्ग लोकसभा की कुल 9 विधानसभा में से भाजपा को वैशाली नगर से सर्वाधिक लीड दिलाने का लक्ष्य विधायक रिकेश सेन ने दोहराया था और इस जादूई आंकड़े को हासिल करने उन्होंने टीम सहित काफी मेहनत भी की थी नतीजतन उनके विधानसभा से भाजपा को सबसे अधिक मतों से लीड मिली है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की 70 सीटों पर मतदान शुरू, मुख्यमंत्री भूपेश सहित 10 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर, भाजपा से 4 सांसद भी मैदान में