बलौदाबाजार में हिंसा, आगजनी 200 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में, पूछताछ जारी

Share this

दुर्ग न्यूज़, 11 जून। बलौदा बाजार जिला मुख्यालय में सोमवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद बलौदाबाजार में धारा 144 लागू कर दी गई है जो 16 जून तक जारी रहेगी। पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सतनामी समाज के प्रदर्शन के बाद यहां के कलेक्‍टर और एसपी आफिस में तोड़फोड़ और आगजनी की गई थी। इस मामले में सीएम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से रिपोर्ट मांगी है। इसी कड़ी में आज स्कूल शिक्षा एवं बलौदा बाजार जिले के प्रभारी सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी और आयुक्त डॉ संजय अलंग ने जिला कलेक्टर और एसपी समेत उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर और एसपी ने सोमवार को हुए उत्पात को लेकर पूरी जानकारी दी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

कलेक्टर केएल चौहान ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में व्यवस्था बहाल करने के लिए निर्देश दिए हैं। कल से ही ऑफिस लगने लगेगी। वहीं एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि निरीक्षण करने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अब तक 7 एफआईआर दर्ज की गई है और 200 उपद्रवी हिरासत में लिए गए है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, आरोपियों की पहचान की जा रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  रविदास जयंती पर रविवार को सभा का भी आयोजन, समाज के लोग होंगे शामिल | Ravidas Jayanti program in Raipur Procession Ravi Das Jayanti Raipur