रायपुर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

संत रविदास जयंती 5 फरवरी को मनाई जाएगी। इससे पहले रायपुर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में जयंती से जुड़े कार्यक्रम माघ पूर्णिमा के दिन से ही शुरू हो जाते हैं। सभी जिलों में इसका आयोजन भी होता है। छत्तीसगढ़ मेहर समाज हर साल गुरु रविदास जयंती के पहले शोभायात्रा व रैली निकालता है।
इस साल आठवीं प्रदेश स्तरीय शोभायात्रा व रैली रविवार 29 जनवरी सुबह 11 बजे से निकाली जाएगी। ये रैली रायपुर के कमासीपारा (तात्यापारा) से अम्बेडकर चौक तक जाएगी। प्रदेश युवा अध्यक्ष तुलसी दौड़िया ने बताया कमासीपारा स्थित संत रविदास मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा का आयोजन होगा। अंबेडकर चौक पर केन्द्रीय समिति व प्रमुख पदाधिकारी के साथ छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार बोर्ड के पदाधिकारि सभा को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय अध्यक्ष खिलावन बघेल ने बताया कि शोभायात्रा में समाज के लोग रायपुर समेत आस-पास के जिलों से भी आएंगे।
