राम मंदिर को उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई अयोध्या की सुरक्षा एसएसपी ने किया निरीक्षण  

Share this

दुर्ग न्यूज़ (अयोध्या), 14 जून। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की ओर से राम मंदिर को उड़ाने की धमकी दिए जाने के बाद अयोध्या अलर्ट मोड पर आ गई है। राम मंदिर में निगरानी बढ़ा दी गई है। राम मंदिर समेत महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट की भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

एसएसपी राजकरण नय्यर ने शुक्रवार को महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अयोध्या धाम की सुरक्षा पहले से ही कड़ी है। यहां की सुरक्षा व्यवस्था को विभिन्न क्षेत्रों में विभाजित करते हुए सीनियर राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। विभिन्न जोन में सुरक्षाकर्मी पहले से ही तैनात हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जिला पुलिस के अलावा पीएसी की भी कई कंपनियां प्राप्त हुई हैं। पीएसी को लगाकर सुरक्षा की जा रही है। महत्वपूर्ण स्थलों की भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी 24 घंटे की जाती है। पूरे क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से देखा जाता है, जो भी रियल टाइम इनपुट जनरेट होते हैं, उसको लेकर ग्राउंड पर लगे हुए लोगों को तत्काल कंट्रोल रूम से सूचित किया जाता है। उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाती है। वहीं, रामजन्मभूमि परिसर में तैनात अधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट मोड पर कर दिया गया है।

Share this
READ MORE  आंध्रप्रदेश के एक परिवार ने वाराणसी में की आत्महत्या, दिल दहला देने वाली वारदात, जांच में जुटी पुलिस