छत्तीसगढ़ में जशपुर के तुमला में मिला हीरे का भंडार

Share this

दुर्ग न्यूज़ (जशपुर), 15 जून। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हीरे का भंडार मिला है। जिले के तुमला गांव में हीरे का भंडार मिलने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां 25 वर्ग किलोमीटर के दायरे में हीरा मिलने की पुष्टि हुई है। यहां मिलने वाले अन्य संकेतक खनिज हीरे के मिलने की पुष्टि कर रहे हैं। इनमें पाइरोप, क्रोमाइट, इल्मेनाइट और अन्य खनिज शामिल हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

खनन के लिए करेंगे ई-ऑक्शन

संकेतक खनिज उच्च ताप और दाब में ही मिलते हैं। हीरा भी उच्च ताप और दाब में मिलता है। खनिज विभाग के अतिरिक्त संचालक डी महेश बाबू ने बताया कि हीरे के खनन के लिए जल्द ही राज्य भौमिकी एवं खनिकर्म विभाग ई-ऑक्शन जारी करेगा। हीरे का यह ब्लॉक भौमिकी एवं खनिकर्म संचालनालय छत्तीसगढ़, भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण, मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसलटेंसी के संयुक्त सर्वे में खोजा गया है।

 

महासमुंद और कांकेर में हीरा खनन के लिए ई-टेंडर जारी

 

बता दें कि हाल ही में राज्य के खनिज विभाग महासमुंद और कांकेर जिलों के तीन खनिज ब्लॉकों में सोने और हीरे के खनन के लिए ई-टेंडर जारी किया गया है। 7 हजार 205 एकड़ में फैले इन खनिज ब्लाकों में अन्य बहुमूल्य धातुओं की खोज भी की जाएगी।

 

गरियाबंद में पाए जाने वाले हीरे की क्वालिटी विश्वस्तरीय

 

बताया गया है कि गरियाबंद जिले के विकासखंड मैनपुर के बेहराडीह और पायलीखंड में पाए जाने वाले हीरे की क्वालिटी विश्वस्तरीय है। यहां का हीरा खदान देश के सबसे बड़े हीरा खदानों में एक माना जाता है। गरियाबंद के अलावा जांजगीर-चांपा और महासमुंद में भी अलग-अलग जगहों पर हीरों के भंडार की मौजूदगी की पुष्टि हो चुकी है। खनन में यहां हीरा खोजा जाएगा।

READ MORE  प्रियंका गांधी 21 को आएंगी छत्तीसगढ़ दौरे पर, कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा की तैयारी
Share this