उत्तराखंड : अलकनंदा में गिरा टैंपो ट्रेवलर, नौ की मौत, 12 का रेस्क्यू

Share this

दुर्ग न्यूज़ (रुद्रप्रयाग), 15 जून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में जा गिरा। हादसे में नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि 12 को रेस्क्यू किया गया। कई लोगों की हालत गंभीर है। कुछ लोगों को बचाने के लिए अभियान चल रहा है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

बताया जा रहा है कि दिल्ली नोएडा से निकले टेंपो ट्रैवलर में 26 यात्री सवार थे। पांच घायलों को एयरलिफ्ट कर एम्स ले जाया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास एक टेंपो ट्रेवलर अलकनंदा नदी में गिर गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

सूचना पर पुलिस प्रशासन जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही है। बताया जा रहा है कि यहां रेलवे लाइन पर काम कर रहे तीन लोग बचाने के लिए कूदे, जिनमें से एक की मौत हो गई।

सीएम धामी ने जताया दुख

हादसे की खबर पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टेंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार के लिए भेज दिया गया है। ज़िलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

READ MORE  उत्तरकाशी सुरंग हादसा: अगले 40 घंटों में आएगी ‘अच्छी खबर’
Share this