कोंडागांव में निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत

Share this

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक हादसे में दो लोगों की जान चली गई। निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना केशकाल थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खालेमुरवेंड में इन दिनों नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। दोनों मजदूर बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन नाले के अंदर बैठे हुए थे, तभी अचानक बारिश के कारण निर्माणाधीन नाले की दीवार ढह गई और वे उसके नीचे दब गए। जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

Share this
READ MORE  भिलाई नगर स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरा युवक