
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में अंबिकापुर से उत्तरप्रदेश की तरफ जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई है। फूलीडूमर घाट में बस ब्रेक फेल होने की वजह से पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 30 यात्री सवार थे। इनमें से 3 यात्रियों को गंभीर चोटें आई है।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
यह पूरा मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जैसे ही यह हादसा हुआ, यात्रियों ने किसी तरह बस का सीसा तोड़कर खुद को बाहर निकाला। हालांकि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
