सैफ अली खान पर हमला करने वाला संदिग्ध दुर्ग में पकड़ाया, आरपीएफ ने ट्रेन से लिया हिरासत में

Share this

सैफ अली खान पर हमला करने वाला संदिग्ध दुर्ग में पकड़ाया, आरपीएफ ने ट्रेन से लिया हिरासत में

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग। मुंबई में सैफ अली खान पर हमले के मामले में एक संदिग्ध को दुर्ग आरपीएफ हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरपीएफ ने शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल बोगी से इस युवक को हिरासत में लिया है। आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस ने आरपीएफ पुलिस को एक तस्वीर भेजी थी जिसके आधार पर आरपीएफ ने शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल बोगी से एक युवक को हिरासत में लिया है। युवक मुंबई से बिलासपुर जा रहा था और जरनल बोगी में यात्रा कर रहा था। आरपीएफ ने बताया कि युवक के संबंध में मुंबई पुलिस को सूचना दे दी गई है। वही उससे पूछताछ करेगी।

Share this
READ MORE  शिवनाथ नदी पंप हाउस के पास जुआ फड़ में पुलिस की रेड, 5 गिरफ्तार