भालू ने चार लोगों पर किया हमला, दो की मौत, घायलों का इलाज जारी 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भालू ने चार लोगों पर किया हमला, दो की मौत, घायलों का इलाज जारी

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर में भालू ने चार लोगों पर हमला किया है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो घायलों में वन विभाग का कर्मचारी भी शामिल है। मामला कांकेर वनमंडल के डोंगर कट्टा का है। खेत में काम करने गए 2 ग्रामीणों पर भालू ने हमला किया, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई।

 

वहीं दूसरे ग्रामीण को कांकेर जिला अस्पताल भेजा गया है। इसी बीच पुनः भालू मौके पर पहुंच गया, और पास ही खड़े वन विभाग के कर्मचारी पर हमला किया। उसके बाद मृत ग्रामीण के पिता पर हमला किया। वनपाल के साथ ग्रामीण को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Share this
READ MORE  विवाहित महिलाओं के लिए प्लेसमेंट कैम्प 13 को