
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
नगरीय निकाय चुनाव के बीच नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF जवान घायल
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान के बीच दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है। यहां नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गए आईईडी की चपेट में आने से CRPF का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। एएसपी आरके बर्मन ने इसकी पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर क्षेत्र स्थित कमलपोस्ट के पास हुई, जब सुरक्षा बलों के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान CRPF 231 बटालियन का एक जवान IED की चपेट में आ गया, जिससे जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को इलाज के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया।
