महाकुंभ से लौट रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर, सात श्रद्धालुओं की मौत, 5 घायल 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

महाकुंभ से लौट रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर, सात श्रद्धालुओं की मौत, 5 घायल

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

लखनऊ। प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे 7 तीर्थयात्रियों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए हैं। मध्य प्रदेश के जबलपुर में यह भीषण सड़क हादसा हुआ। जबलपुर में एनएच-30 पर सिहोरा के पास आज यानि मंगलवार सुबह एक ट्रक ने मिनी बस को टक्कर मार दी। जिससे वाहन में सवार सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई।

हाईवे पर गलत दिशा से जा रहा था ट्रक

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जिले के कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना और एसपी घटनास्थल पर पहुंचे। दीपक कुमार सक्सेना ने बताया कि हादसा जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर सिहोरा कस्बे के पास सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक गलत दिशा से हाईवे पर जा रहा था। इसी के चलते यह दुर्घटना हुई है। सभी श्रद्धालु महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा कर लौट रहे थे।

Share this
READ MORE  हर में ईद उल अजहा की रौनक रही, अमन की दुआओं के लिए उठे हाथ