जेल से रिहा होने के बाद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव दिल्ली पहुंचे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से की मुलाकात

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में 6 महीने बाद जेल से रिहा हुए भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव शनिवार को दिल्ली पहुंचे। नई दिल्ली में उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे के साथ लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। देवेंद्र यादव आगजनी और हिंसा मामले में पिछले 6 महीनों से जेल में बंद थे।

यह है मामला

बलौदा बाजार में 13 जून 2024 को सिटी कोतवाली थाना बलौदा बाजार में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि सतनामी समाज के कुछ लोगों ने 10 जून 2024 को कलेक्टर और एसपी कार्यालय में मारपीट, तोड़फोड़ और आगजनी की है। बड़े पैमाने पर सार्वजनिक संपत्ति और सार्वजनिक भवन को नुकसान पहुंचा था।

आगजनी में कलेक्टोरेट भवन में 257 से अधिक वाहन जलाए गए, जिसमें सरकारी अधिकारियों के वाहन, 3 अग्निशमक वाहन और आम जनता के कई वाहन भी शामिल थे। इस घटना के बाद 43 मामले दर्ज करते हुए पुलिस ने 187 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में विधायक देवेन्द्र यादव पर भीड़ को उकसाने के आरोप लगे थे।

Share this
READ MORE  राष्ट्रीय पोषण माह 2024: पोषण जागरूकता में छत्तीसगढ़ देश में तीसरे स्थान पर