नशीली टेबलेट और सिरप बेचते दो युवक गिरफ्तार

Share this

दुर्ग। नशीली सिरप और गोलियां बेचने वाले दो युवक को मोहन नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नशीली सिरप एवं टेबलेट कीमती 15636 रुपए जब्त की गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को विशेष सूत्रों से पता चला कि नितेश सिंह पिता बाबू नाथ सिंह, निवासी खुर्सीपार भिलाई स्टेशन रोड दुर्ग से नशीली दवाई अवैध रूप से परिवहन कर ले जा रहा है। सूचना पर गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये नितेश सिंह को राजेन्द्र प्रसाद चौक दुर्ग में घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर प्रतिबंधित नशीली सिरप CODEINE PHOSPHATE CHLORPHENIRAMINE MALEAT AND SODIUM CITRATE COUGH LINCTUS CHOCO कुल 23 नग बॉटल कीमती 4048 रूपये मिला जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। नितेश सिंह से जब्त नशीली दवाई के संबंध में पूछताछ करने पर देवा भगत फार्मेसी स्टेशन रोड दुर्ग से खरीदना बताया। आरोपी नितेश के बताये जाने पर टीम द्वारा मौके पर औषधी निरीक्षक दुर्गेश्वारी साहू को बुलाया गया।

जिनकी उपस्थिति में भगत फार्मेसी स्टेशन रोड दुर्ग में रेड कार्यवाही की गई रेड कार्यवाही पर प्रतिबंधित नशीली सिरप एवं टेबलेट WYKAREX-CD CODEINE PHOSPHATE CHLORPHENIRAMINE MALEAT AND SODIUM CITRATE COUGH LINCTU सीरप कुल 13 नग बॉटल कीमती 2275 रूपये, ONEREX CODEINE PHOSPHATE AND TRIPRODIDINE HYDROCHLORIDE SYRUP सीरप कुल 20 नग बॉटल कीमती 3900 रूपये, ALPRAZOLAM TABLETS IP 0-5 MG कुल 30 नग टेबलेट कीमती 73 रूपये, SPAS PROX CAPSULES टेबलेट कुल 68 नग कीमती 612 रूपये, ETIZOLAM TABLETS IP 0-5 MG  टेबलेट कुल 30 नग एवं  CONTRAMAL SR -100   टेबलेट कुल 20 नग कीमती 678 रूपये एवं बिक्री रकम 4050 रूपये जुमला कीमती 15636 रूपय को देवा भगत फार्मेसी के संचालक अजय देवांगन से जब्त किया गया है। आरोपी के फार्मेसी लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन भेजा जा रहा है।

READ MORE  डोंगरगढ़ के मां बमलेश्वरी मंदिर में लगे रोप की ट्राली गिरी, पूर्व गृहमंत्री पैकरा समेत चार भाजपा नेता घायल, अस्पताल में भर्ती

उक्त कार्रवाई में एसीसीयू से प्र.आर. सगीर खान, आरक्षक भावेश पटेल, अजय गहलोत, राकेश अन्ना, तिलेश्वर राठौर, सनत भारती एवं मोहन नगर से सउनि मोतीलाल महिलवार, सउनि राजेन्द्र देशमुख, आर. भूपेन्द्र सिंह, क्रांती शर्मा की उल्लेखनीय भूमिका रही एवं औषधी निरीक्षक जागेश्वरी साहू की विशेष भूमिका रही।

आरोपी:-
1. नितेश सिंह पिता बाबू नाथ सिंह, उम्र 26 साल, साकिन खुर्सीपार जोन 2, एबीडी स्ट्रीट, सेक्टर 11 भिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.)
2. अजय देवांगन पिता प्रदीप देवांगन, उम्र 30 साल, साकिन जागृति चौक, शंकर नगर, दुर्ग, जिला दुर्ग (छ.ग.)

Share this