विधानसभा बजट सत्र: वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश कर रहे हैं बजट, बताया छग में प्रति व्यक्ति आय डेढ़ लाख हो गई

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश का 24वां और साय सरकार का दूसरा बजट पेश किया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी लाल ब्रीफकेस लेकर विधानसभा पहुंचे और बजट पेश किया। आज पेश बजट में छत्तीसगढ़ के विजन पर ख़ास फोकस किया गया है। साय सरकार के इस दूसरे बजट में हर वर्ग के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपनी पत्नी के साथ राम मंदिर पहुंचे थे और वहां पूजा-अर्चना कर भगवान राम का आशीर्वाद लिया।
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने भाषण में कहा कि, हमारी सरकार का आधार अच्छी नीयत और कर्मठता है। वित्त मंत्री चौधरी ने बताया कि इस बार उन्होंने बजट को खुद अपने हाथों से लिखा है और उसे अब सदन में पढ़ रहे हैं। इस दौरान मंत्री चौधरी ने बताया कि, छत्तीसगढ़ का प्रति व्यक्ति आय 10 हजार से बढ़कर डेढ़ लाख रुपए तक पहुंच गई है।

Share this
READ MORE  धरमजयगढ़ में 123 हाथियों का झुंड, ग्रामीण और प्रशासन की उड़ी नींद