


भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई क्षेत्र के हृदय स्थल जीई रोड के समीप प्रियदर्शिनी परिसर (पश्चिम) में 15 करोड़ की लागत से 17 एकड़ में स्पोट्स परिसर बनेगा। इस आधुनिक खेल परिसर में हार्स राइडिंग, स्वीमिंग पूल, स्केटिंग ट्रेक, रनिंग ट्रेक, 400 लोगो के बैठने लायक आडीटोरियम, पार्किग, दुकान, बाउण्ड्रीवाल सजावट लाइटिंग इत्यादि के साथ निर्माण प्रस्तावित है। परिसर का प्रवेश द्वार नेशनल हाइवे 53 से लगा हुआ होगा। आज कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय भी उपस्थित थे। निगम के अभियंताओ से पूरी विस्तृत जानकारी ड्राइंग एवं डिजाइन के साथ प्राप्त की। परिसर में रनिंग ट्रेक, स्वीमिंग पूल, आडीटोरियम, हार्स राइडिंग, स्केटिंक ट्रेक, पार्किग, दुकान, बाउण्ड्रीवाल के प्रस्तावित स्वरूप के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर ने सुझाव दिया कि इस प्रकार का निर्माण हो, जिससे इस क्षेत्र के खिलाड़ियो को प्रोत्साहन मिले। हमारे जिल से राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकले। यहां पर भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी हो सके।

बताया गया कि वैशालीनगर विधायक का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है, उनके द्वारा इस प्रकार का बहु उपयोगी स्पोर्टस परिसर का निर्माण करने का सुझाव दिया गया था। जिसके पर निगम आयुक्त द्वारा अपने विभागीय जोन आयुक्त एवं अभियंताओ से विचार-विमर्ष किया गया। उसके बाद परिसर प्रस्तावित किया गया। कलेक्टर के पास प्रोजेक्ट बनाकर प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर द्वारा खनिज एवं न्यास मद से हार्स राइडिंग एवं स्केटिंग ट्रेक बनाने के लिए राशि की स्वीकृति मिल गई है। शेष खेल के लिए प्रोजेक्ट बनाकर जिला प्रशासन एवं शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही बाकी का काम भी शुरू हो जाएगा।
निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, उपभियंता बसंत साहू, प्रभारी सहायक अभियंता पुरूषोत्तम सिन्हा, चंदन निर्मलकर आदि उपस्थित रहे।
