गुरुदेव आ रहे हैं … अनुयायियों में जबरदस्त उत्साह, सेक्टर 8 भिलाई में गुरुपूजा एवं सत्संग

Share this

भिलाई नगर। आध्यात्मिक गुरु, शांति दूत एवं आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर 11 मार्च को छत्तीसगढ़ की राजधानी आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर पूरे प्रदेश में व्यापक तैयारियां चल रही हैं। दुर्ग-भिलाई सहित सभी जगह विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को सेक्टर 8 भिलाई में गुरुपूजा एवं सत्संग का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित टीचर और वालिंटियर ने सत्संग का आनंद लिया। संस्था के स्टेट टीचर कोर्डिनेटर प्रभात कुमार ने रायपुर के कार्यक्रम स्थल साइंस कालेज मैदान पर चल रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बड़ी संख्या में रायपुर पहुंचने का आह्वान किया। बता दें कि छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने आर्ट ऑफ लिविंग को नवा रायपुर में 40 एकड़ भूमि रियायती दर पर देने का निर्णय लिया है।

Share this
READ MORE  सीएम साय ने किया पुलिस भवनों व आवासों का वर्चुअल उद्घाटन