बच्चों में भाषायी कौशल बढ़ाने शिक्षकों को ट्रेनिंग | Training of teachers to enhance linguistic skills in children

Share this

भिलाई19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

3 से 9 साल के बच्चों को बुनियादी साक्षरता और गिनती का ज्ञान कराने के लिए 14 स्कूलों के शिक्षकों को ट्रेनिंग दी गई। इसके तहत उन्हें बच्चों में भाषायी कौशल, समझ के साथ धारा प्रवाह पढ़ पाने की गति पर चर्चा की गई। उसका डेमो करके भी दिखाया गया। चार खंडीय रूप रेखा, मौखिकी भाषा विकास, डिकोडिंग, पठन व लेखन की गतिविधियों, रणनीतियों और प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। गणितीय कौशलों में संख्या की पूर्ण अवधारणा, गणितीय संख्याएं, मापन, पैटर्न आकृतियों, स्थानिक समझ और आंकड़ों पर चर्चा की गई।

दैनिक जीवन की समस्याओं को समझने और उसे हल करने, तर्क करने संप्रेषण और निर्णय लेने में उपयोग कर पाने पर चर्चा हुई। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम जनता स्कूल भिलाई-3 संकुल केंद्र के समन्वयक खिलेश वर्मा ने बताया कि इसमें जोन स्तरीय संकुल केंद्र घुघुवा, महका कला, पहंडोर, गनियारी, मोरिद, सोमनी, सिरसा कला, देवबलौदा, उरला, भिलाई-3, कुकदा, चरोदा और पुरैना प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों को ट्रेनिंग दी गई। उद्घाटन संकुल प्राचार्य मीरा अनिल कुमार ने किया।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  स्कूल जाते वक्त हुई घटना, विरोध करने पर युवक ने लड़की को पीटा और भाग गया | Raigarh Crime News: Dirty act with girl student by stopping her on the way, Chhattisgarh Crime News