मढ़ही, जारा-कुम्हारी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, CM भूपेश ने धरसींवा विधानसभा के लिए की कई घोषणाएं | CM Bhupesh Baghel was on a tour of Dharsinwa assembly constituency of Raipur, made several announcements in the bhent-mulakaat program

Share this
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raipur
  • CM Bhupesh Baghel Was On A Tour Of Dharsinwa Assembly Constituency Of Raipur, Made Several Announcements In The Bhent mulakaat Program

रायपुर8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - Dainik Bhaskar

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को रायपुर के धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। वे ग्राम माठ में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण एवं छत्तीसगढ़ के राज्यगीत के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में कई घोषणाएं कीं। उन्होंने ग्राम पंचायत गनियारी में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा की। ग्राम पंचायत मढ़ही और जारा-कुम्हारी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और ग्राम सारागांव में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने का भी ऐलान किया। सीएम ने कहा कि जनता के लिए जो योजनाएं चल रही हैं, उनका लाभ उन्हें मिल रहा है या नहीं, मैं ये जानने के लिए आया हूं। उन्होंने कहा कि मैं आज रायपुर जिले में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत धरसींवा विधानसभा क्षेत्र से कर रहा हूं।

सीएम भूपेश बघेल।

सीएम भूपेश बघेल।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सिद्धांत और व्यवहार में समानता होनी चाहिए। हमने सभी वर्गों के लिए योजनाएं बनाई हैं। सबसे पहले हमने किसानों का ऋण माफ किया है। एक हितग्राही ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को बहुत फायदा हो रहा है। धान खरीदी बहुत अच्छे से संचालित हो रही है। उसने मुख्यमंत्री से धान बेचने की सीमा 15 क्विंटल प्रति एकड़ से बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ करने का आग्रह किया।

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल।

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल।

CM भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य सरकार गाड़ा-गाड़ा धान खरीदना चाहती है। हम धान से इथेनॉल बनाना चाहते हैं, हालांकि इसके लिए केंद्र सरकार से अनुमति नहीं मिली है। धान से बने इथेनॉल का रेट तय नहीं हुआ है। इसमें व्यावहारिक दिक्कत है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि गन्ने से इथेनॉल बनाने का प्लांट कवर्धा में शुरू होने वाला है। कोंडागांव में मक्का से इथेनॉल संयंत्र भी जून में शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार अनुमति दे, तो एक-एक दाना धान की खरीदी करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की ये घोषणाएं-

1. ग्राम माठ में पूर्व माध्यमिक शाला का हाईस्कूल में उन्नयन किया जायेगा।

2. क्षेत्र में लिफ्ट इरिगेशन की मांग को देखते हुए ग्राम पंचायत माठ, मुरा, पिकरीडीह, बिठिया, मुड़पार और तिल्दाडीह में इसकी स्वीकृति दी जायेगी।

3. प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति माठ में अहाता निर्माण करवाया जायेगा।

4. ग्राम खौली से भड़हा-बुडगहन-फरहदा होते हुए ग्राम कोसरंगी तक मार्ग चौड़ीकरण को राम वनगमन पथ के अंतर्गत स्वीकृति दी जायेगी।

5. ग्राम पंचायत फरहदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की स्वीकृति देंगे।

6. ग्राम पंचायत गनियारी में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला जायेगा।

7. ग्राम पंचायत बरौंडा माध्यमिक शाला को हाई स्कूल के रूप में उन्नयन करेंगे।

8. ग्राम पंचायत मढ़ही और जारा-कुम्हारी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा।

9. ग्राम नकटी, कुम्हारी में पुरानी बस्ती से नई बस्ती तक पहुंच मार्ग बनवायेंगे।

10. खरोरा नगर पंचायत मे गौरव पथ निर्माण 1.92 करोड़ रुपए की स्वीकृति।

11. ग्राम सारागांव में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की स्वीकृति।

12. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिलयारी का नाम स्व. श्रीमती इंदिरा बनीराम वर्मा के नाम से करने की घोषणा (जमीन दान किया गया है।)

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  नक्सली हमला, दो जवान शहीद