शादी समारोह में खाना खाकर फूड पाइजनिंग का शिकार हुए लोग, 43 बच्चों सहित 91 लोग बीमार

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

कोरबा। कोरबा जिले के भेसमा के पहाड़ी पारा में एक शादी समारोह में पॉलिथीन में पैक सेव-बूंदी खाने के बाद 91 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें 43 बच्चे और 6 उम्रदराज लोग शामिल हैं। सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

समारोह में पॉलिथीन में पैक बूंदी खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ी। उल्टी और दस्त से पीड़ित 91 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज की टीम इलाज में लगी हुई है। जिला मेडिकल कॉलेज के डीन कमल किशोर सहारे ने बताया कि रात 12 बजे यह घटना सामने आई। जहां एक के बाद एक लगभग 47 से अधिक लोग उल्टी दस्त के शिकार थे। इसमें सबसे अधिक बच्चे प्रभावित हुए हैं। वहीं, 6 से 7 लोग उम्रदराज हैं। बताया जा रहा है कि शादी कार्यक्रम में खाना खाने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। जिन्हें 108 की मदद से जिला मेडिकल कॉलेज लाया गया।

Share this
READ MORE  दुर्ग जिला भाजपा ने बनाया रिकॉर्ड, प्राथमिक सदस्यता अभियान में प्रदेश में अव्वल