आर्ट ऑफ लिविंग दुर्ग परिवार ने मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव

Share this

दुर्ग। आर्ट ऑफ लिविंग दुर्ग परिवार द्वारा गुजराती धर्मशाला लुचकीपारा में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के साधकों ने गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया। दुर्ग भिलाई के साधक एवं प्रशिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आरंभ में गुरु पूजा पंडितों ने सामूहिक रूप से गुरु पूजा कर अपने सद्गुरु श्री श्री रविशंकर की आराधना की। उसके पश्चात महासत्संग में शैलजा चंद्राकर, लता वेणुगोपाल, अमन बेलचंदन, घनश्याम बेलचंदन, वैशाली बढ़े, जागृति खोडियार, आरके गजेन्द्र, हरजीत भाई एवं हरि भाई के भजनों से मंत्र मुग्ध होकर सभी उपस्थित साधक देर तक झूमते रहे।
सभी उपस्थित आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षकों का उनके सिखाए हुए साधकों ने शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अपेक्स के सदस्य नरेंद्र राठी का भी समारोह में सम्मान किया गया। छत्तीसगढ़ में पिछले कई सालों से सेवा करने के बाद अब केरल शिफ्ट हो रहे प्रशिक्षक रमेश नायर का भी शिक्षकों ने अभिनंदन किया। सभी उपस्थितजनों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई थी। समारोह को सफल बनाने में सन्मुख पटेल, सुभाष ढोके, घनश्याम साहू, भागवत गोस्वामी, प्रदीप दुबे, श्रवण लेखवानी, दुष्यंत एवं बारापत्रे जी का सक्रिय योगदान रहा।

Share this
READ MORE  22वीं ऑल इंडिया एग्री स्पोर्ट्स में भाग लेने के लिए कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग की टीम कल होगी अयोध्या रवाना