पटवारी को ACB ने 15 हजार रिश्वत लेते पकड़ा, सीमांकन के ‌लिए मांगे थे रुपए

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

बलरामपुर। बलरामपुर में ACB ने एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। पटवारी को एसीबी ने शंकरगढ़ रेस्ट हाउस में 15 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पटवारी महेंद्र कुजूर ने प्रार्थी से सीमांकन के एवज में 15 हजार रुपये की मांग की थी। इसकी शिकायत प्रार्थी ने एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) से कर दी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मामले की शिकायत मिलने पर एसीबी ने योजनाबद्ध ढंग से पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है। रिश्वतखोरी के इस मामले से विभाग में हड़कंप मच गया है।

Share this
READ MORE  नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के निवास पर 24 को बैठक, बजट सत्र को लेकर होगी चर्चा