6 महिलाएं‌ आकाशीय बिजली की चपेट में, 2 की मौत, 4 घायल अस्पताल में भर्ती 

Share this

बिलासपुर। बिलासपुर में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। इस दौरान 6 महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। जिनमें से 2 की मौत हो गई। जबकि 4 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिलाएं खेत से काम कर लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है।

मंगलवार शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। जिसके बाद करीब 5 बजे आसमान में काली घटाएं छा गई और आसमान में जोरदार गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान बिल्हा के ग्राम कुंआपाली निवासी सौम्या नेती (33), सुरेखा नेती (45) समेत 6 महिलाएं खेत में काम करने गईं थीं। गरज-चमक के साथ बारिश होते देख कर सभी महिलाएं घर लौटने लगी। महिलाएं रास्ते में ही थी, तभी जोरदार गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इससे सौम्या और सुरेखा की मौके पर ही मौत हो गई। उनके पीछे चल रहीं दरसबाई कोर्राम, गीताबाई गोड़, कुंवरमति, पार्वती यादव इस घटना में घायल हो गईं।

इसकी जानकारी मिलते गांव के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। साथ ही दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

गरज-चमक के समय बरतें सावधानी

इन दिनों हो रही बारिश के समय बिजली गिरने की आंशका बनी रहती है। ऐसे में ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता होती है। बादलों की गर्जन और बारिश के समय कभी भी पेड़ों के नीचे न जाएं। मोबाइल फोन बंद रखें। लोहा या कोई मेटल पास रखा हो तो दूर फेंक दें। बिजली का ज्यादा ही खतरा लगे तो खुले आसमान के नीचे लेट जाएं।

READ MORE  बलौदा बाजार सेक्स स्कैंडल: आरोपी पत्रकार गिरफ्तार, महिला आरोपी की तलाश
Share this