अंडर-14 वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन 24 अगस्त को रविशंकर स्टेडियम में 

Share this

दुर्ग। छत्तीसगढ़ क्रिकेट बोर्ड के कैलेंडर-अनुसार, दुर्ग जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में – खिलाडियों का चयन सत्र 2025 के अंडर-14 वर्ग का 24 अगस्त को सुबह 8.30 से 12 बजे तक रविशंकर स्टेडियम, दुर्ग में किया जायेगा। चयनित खिलाड़ी क्रिकेट बोर्ड- बीसीसीआई, सीएससीएस एवं डीडीसीए के टूर्नामेंट, चयन तथा सलेक्शन मैच में शिरकत करेंगें।

अंडर 14 वर्ग खिलाडियों का चयन उनके स्किल – बैटिंग, बोलिंग एवं विकेट कीपिंग , तथा फील्डिंग एवं फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जायेगा। ट्रायल्स से संभावित खिलाडियों का चयन चयनकर्ताओं तथा क्रिकेट बोर्ड आब्जर्वर के देख-रेख में होगा। अंतिम 20 सदस्यीय जिला टीम का चयन – सलेक्शन मैच के आधार पर किया जायेगा।

ट्रायल्स में भाग लेने हेतु

अंडर-14 खिलाडियों का कट ऑफ़ डेट 1/9/2011 से 31/08/2013 के ख़िलाड़ी भाग ले सकतें है। चयन आवश्यकता – रजिस्ट्रेशन फॉर्म एवं शुल्क, डिजिटल/मैनुअल जन्म प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी, विगत 6 वर्ष की स्कूल मार्कशीट, आधारकार्ड, पैनकार्ड, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी। नवीन पासपोर्ट कलर फोटो। अन्य जिला से ट्रान्सफर खिलाड़ियों का नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट। क्रिकेट गणवेश व् किट के साथ उपस्थित हों l सभी वर्ग के खिलाड़ियों को 31 अगस्त के पहले तक छत्तीसगढ़ क्रिकेट बोर्ड के ONLINE पोर्टल में रजिस्टर करवाना अनिवार्य होगा। यह जानकारी दुर्ग जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी है।

Share this
READ MORE  सौम्या चौरसिया को मिली जमानत लेकिन जेल से रिहाई नहीं, जानें वजह